नैनीताल में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण रहा शांतिपूर्ण, 76% से अधिक मतदान

खबर शेयर करें

सीडीओ और एडीएम ने किया निरीक्षण, दिव्यांगों और बुजुर्गों को मिली विशेष सुविधा

समाचार सच, नैनीताल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के तहत नैनीताल जनपद के चारों विकास खंडों में रविवार को दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चरण में जिले भर में कुल 76.07% मतदान दर्ज किया गया, जो उत्साहजनक रहा।

भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉकों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला और लंबी कतारें लगी रहीं।

अधिकारियों ने संभाली कमान
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका और अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उनके साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रही विशेष व्यवस्था
निर्वाचन आयोग की ओर से 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। कुल 202 मतदाताओं ने इसका लाभ उठाया, जिनमें 142 दिव्यांग और 60 वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। उन्हें केंद्र तक पहुंचाने और सुरक्षित वापसी के लिए वाहन की सुविधा दी गई।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल : 7 नवंबर 2026, शनिवार

डीएम ने जताया आभार
शांतिपूर्ण और सफल मतदान के लिए जिलाधिकारी वंदना ने निर्वाचन अधिकारियों, सुरक्षाकर्मियों और आमजन का धन्यवाद किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की सफलता का प्रतीक बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440