गैरसैंण में प्रदेश सरकार ने खेली होली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/भराड़ीसैंण (संवाददाता)। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद आज प्रदेश सरकार ने भराड़ीसैंण में जमकर होली खेली। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी होली के रंग में रगे हुये नजर आये। आज विधान भवन सहित आसपास के क्षेत्रों में होली खेली गई। सियासी जंग की जीत की खुशी में डूबी भाजपा सरकार आज होली के रंगों में भी रंगी हुई नजर आई। गैरसैंण के समर्थकों, आंदोलनकारियों के साथ सरकार ने होली खेली।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की ओर से यह आदेश जारी किया गया था। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद रंग खेलने के लिए सरकार ने इंतजार करना मुनासिब नहीं समझा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440