शादी की राह में धोखे की कहानी, दूसरी शादी के बाद घर से लाखों की नकदी ले पत्नी फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रूद्रपुर। कहते हैं शादी पत्नी-पति के बीच विश्वास का एक बन्ध है। पर कभी-कभी चंद पैसों के लिए इन्सान किसी भी हद तक जा सकता है। ऐसा ही एक मामला रूद्रपुर में महिला द्वारा लाखों रुपये और दोनों बच्चों को लेकर फरार होने का आया है। अब पीड़ित पति पुलिस थाने के चक्कर लगा रहा है, मदद की गुहार लगा रहा है।

बता दे घटना प्रीत विहार फाजलपुर महरौला क्षेत्र की है। यहां रहने वाले युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी ने उससे दूसरा विवाह किया था। और चार साल तक सब ठीक चला, लेकिन अब वो दो बच्चों संग फरार हो गई। वो घर से जेवर और 2 लाख की नकदी भी ले गई है। युवक के मुताबिक उसके साथ विवाह से पहले उसकी पत्नी का पहले भी एक विवाह हो चुका था। वहां भी शादी के बाद वह नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गई थी। पत्नी के परिवार वाले भी इस साजिश में शामिल हैं। युवक ने बताया कि चार साल पहले काम के दौरान उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है और वो बेसहारा है।

महिला का उस समय एक बेटा भी था। पीड़ित युवक महिला के झांसे में आ गया और उससे शादी कर ली। कुछ समय बाद युवक को पता चला कि महिला पहले पति के घर से भी नकदी-जेवर लेकर फरार हो गई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। अब महिला एक बार फिर घर से गायब है, वो साथ में दो बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित पति का कहना है कि जब वो इस बारे मे अपने ससुराल वालों को बताने गया तो उन्होंने उसे जेल भिजवाने की धमकी दी। युवक का आरोप है कि पत्नी के परिवार के सारे लोग उसके साथ इस हरकत में मिले हुए हैं। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड SIR में वोट काटने की आपत्तियों ने बढ़ाई हलचल, तीन जिलों में सबसे ज्यादा मामले, किच्छा में एक नाम पर 5,906 आपत्तियां!
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440