प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 19 को रुद्रपुर में, सीएम होंगे मुख्यअतिथि

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/देहरादून। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह 19 दिसम्बर को रुद्रपुर में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें निर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शपथ दिलायेंगे। कार्यक्रम के अध्यक्ष मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गोयल होंगे।
उक्त जानकारी देते हुए संगठन के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल ने बताया कि शपथग्रहण समारोह की तैयारी में ऊधमसिंह नगर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी पूरे उत्साह से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समारोह बहुत लम्बे समय इंतजार के बाद होने जा रहा है क्योंकि चुनाव के कुछ समय बाद ही कोरोना संक्रमण का दौर शुरू हो गया था और हमें उपयुक्त समय का इन्तजार करना पड़ा। उन्होंने बताया कि हमारे संगठन में त्रिवार्षिक चुनावों की परंपरा है इसीलिए हमारे संगठन की मान्यता है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि संगठन की गतिविधियों को विधिवत संचालित करने के लिए शपथग्रहण होना एक संवैधानिक प्रक्रिया है वैसे हमने अपने संघर्ष के कठिन दौर से गुज़रते हुए संगठन को चलाने में सफलता प्राप्त की है। इसके लिए हमारे व्यापारी समाज ने संघर्ष और सामाजिक दायित्व को निर्वहन करने की भावना के साथ जो काम किया वह सराहनीय है।
संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा है कि हमारे संगठन की 370 इकाइयों का प्रतिनिधित्व करने के लिए हमने लगभग पचास पदाधिकारियों को दायित्व दिया है। इतने विशाल संगठन का शपथग्रहण समारोह हम सबके लिए मील का पत्थर साबित होगा। संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिले की इकाई द्वारा शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के लिए अलग-अलग समिति बना कर काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वयं कल दिनांक 17 दिसम्बर को आयोजन स्थल रुद्रपुर जा कर तैयारी का जायजा लेंगे।

यह भी पढ़ें -   बैंक खाते बन रहे थे ठगी का जरिया, दिल्ली साइबर सेल ने 5 युवकों को दबोचा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440