बहला-फुसला कर ले गया किशोरी को, फिर पिता को दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पुत्री को लेने पहुंचे पिता को आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शिवाजी कॉलोनी, फार्म नं. 3 डहरिया निवासी धरम पाल साहू ने कोतवाली में पुत्री को भगाने की तहरीर दी है। कहा है कि उसके मकान में किराये में रहने वाले महेन्द्र के घर रामप्रताप उर्फ राज पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सुस्वार, थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत का आना-जाना था। इस बीच बीती 1 जुलाई को राम प्रताप उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर अपने गांव भगा ले गया। इसकी जानकारी मिलने पर वह उसके गांव पहुंचा तो राम प्रताप ने उसकी पुत्री को उसे सौंप दिया।

इसके बाद 7 जुलाई को आरोपी उसकी पुत्री को पुनः भगा ले गया। इस पर वह आरोपी के घर पहुंचा तो राम प्रताप ने अन्य गांव वालों के साथ उसे घेर लिया। आरोप है कि उससे जबरन सादे कागज में हस्ताक्षकर करवा लिए। साथ ही धमकी दी कि यदि वह पुनः पुत्री को लेने आया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से पुत्री की सकुशल बरामदगी व जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440