लालकुआं दुग्ध संघ के तत्कालीन सामान्य प्रबंधक सस्पेंड, मची खलबली

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर आ रही है। सहायक निदेशक और तत्कालीन सामान्य प्रबंधक, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. लालकुआं, जनपद नैनीताल निर्भय नारायण सिंह द्वारा दुग्ध संघ, लालकुआं नैनीताल में की गई विभिन्न कार्यों की निविदाओं में उत्तराखण्ड अधिप्राप्ति नियमावली, 2017 उके नियम संख्या 10 (1), 10 (3), 10 (5) और 10 (2) का उल्लंघन किया गया है।

इससे लगभग रू. 30,04,480.00 (लगभग तीस लाख चार हजार चार सौ अस्सी रुपये) की शासकीय क्षति एवं वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। इस मामले में उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। सहायक निदेशक निर्भय नारायण सिंह को तत्काल प्रभाव से निलम्बित’ किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला! बोले— तुष्टिकरण की राजनीति ने ‘वंदे मातरम्’ से भी कर दिया दूर
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440