सेब के इस्तेमाल से तन और मन दोनों को लाभ होता है

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वस्थ और निरोगी काया के लिए सेब अवश्य रोजाना खाना चाहिए। बहुत कम लोगों को ये पता होता है कि सेब हमारे मनोभावों पर नियंत्रण रखने का खूबी रखता है। इसके सुगंध मात्र से ही हमारे दिमाग की अल्फा वेभ सक्रिय हो जाती हैं और चिंता तनाव दूर हो जाता है। सेब के इस्तेमाल से तन और मन दोनों को लाभ होता है।

मोटापे से राहत
मोटापा आज के समय की बड़ी समस्या है। मोटापा के कारण हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। सेब खाने से उसमें मौजूद फाइबर मोटापा करने में मदद करता है। इसके साथ ही सेब में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को मजबूती देते हैं।

यह भी पढ़ें -   क्रियाशाला समिति ने माघ माह में आयोजित किया खिचड़ी भोज, विधायक सुमित हृदयेश हुए शामिल

कब्ज में फादेमंद
गैस या कब्ज की समस्या आम हो गई है। इससे काफी लोग पीड़ित रहते हैं। इसके चलते कई और बीमारियों होने का खतरा रहता है। सेब खाने से गैस या कब्ज में राहत मिलती है। सेब में पाया जाने वाला फाइबर इस समस्या को धीरे-धीरे कम करता है।

दांतों को स्वस्थ रखें
अगर आपको अपने दांतों को स्वस्थ रखना है तो सुबह सेब खाना चाहिए। सेब खाने से दांतो में होने वाले बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। इसके साथ ही सेब खाने से दांतों में पायरिया नहीं होती है।

हड्डियों की मजबूती के लिए
सेब में काफी मात्रा में कैल्शियम होता है। इसलिए रोज सुबह सेब खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। हड्डियों के मजबूत होने से हमारे शरीर को थकान कम महसूस होती है और हम ज्यादा काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   १० फरवरी २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

कोलेस्ट्रॉल कम करे
आजकल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है। सेब खाने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है। सेब के छिलके में पाया जाने वाला पैक्टिन नामक रसायन कोलेस्ट्रॉल को कम रखने में मदद करता है।

डायबीटीज में असरकारक
सेब का सेवन शरीर में टाइप-2 डायबीटीज के खतरे को कम करता है। सेब में पाए जाने वाले तत्व शरीर में ग्लोकूज की कमी को पूरा करते हैं। शरीर में जब ग्लोकूज रहेगा तो आपको इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पडे़गी।

हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक मे लाभदायक
सेब खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। सेब में मौजूद फाइबर और फेनोलिक हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है।

AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440