उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इन जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना, मौसम रहेगा ठंडा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

बीते दिन सीमांत जिलों पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चकराता के ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला। हालांकि, बारिश और बर्फबारी से पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर बढ़ गया है।

मौसम विभाग ने फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देहरादून समेत प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम 8°C रहने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, झांसी से दबोचा; भतीजा भी पुलिस की गिरफ्त में, 44 मुकदमों का आपराधिक इतिहास आया सामने
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440