महिला ने पूर्व में दुकान में कार्य करने वाले युवक पर लगाया पुत्री को भगा ले जाने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने युवक पर नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में कलावती कॉलोनी निवासी महिला ने कहा है कि झूनी कपकोट निवासी भूपाल दानू उनकी दुकान में पूर्व में काम करता था। लेकिन कुछ समय पूर्व उसने काम छोड़ दिया था। महिला का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उसके परिवार से रंजिश रखने लगा। जिसके चलते वह बीती 23 सितम्बर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर भगा ले गया। उसने पुत्री की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। महिला ने आरोपी से पुत्री को जानमाल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एग्जाम में बड़ा खेल! व्हाट्सएप पर 'लीक जैसे' सवाल भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440