शादी समारोह में आई महिला निकली शातिर चोर, होटल से डायमंड-सोने के आभूषण चोरी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर डेस्क। 5 फरवरी को कोतवाली रामनगर को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेड रूफ इन होटल, ढेला रामनगर के कमरा संख्या 109 में ठहरी एक महिला का मंगलसूत्र एवं कानों के कुंडल चोरी हो गए हैं। इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल, निवासी हल्द्वानी द्वारा थाना रामनगर में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए गए। एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया। फुटेज के आधार पर शादी समारोह में शामिल होने आई एक संदिग्ध महिला शुभांगी पाण्डे, पत्नी चन्द्रशेखर पाण्डे, निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल से पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्ता ने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। अभियुक्ता की तलाशी लेने पर उसके बैग से चोरी किए गए आभूषण बरामद किए गए, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 को होगा व्रत, 23 को पारण के साथ ऐसे खोलेंगे व्रत

बरामदगी विवरण एक सोने व डायमंड का मंगलसूत्र, सोने व डायमंड का एक कान का टॉप्स 3520 नगद चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग रू0 7,50,000 आँकी गई है, जिसमें से लगभग रू0 6,75,000 मूल्य की संपत्ति पुलिस द्वारा बरामद कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   परिवर्तिनी एकादशी 2026: 22 सितंबर को मनाई जाएगी जलझूलनी एकादशी

गिरफ्तारी/खुलासे में शामिल पुलिस टीम उ0नि0 राजकुमारी, कानि0 संजय सिंह, म0का0 उमा मौर्या शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440