आत्महत्या के इरादे से आ रही ट्रेन के आगे लेटा युवक, गेटमैन की सूझबूझ से बची जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आत्महत्या के इरादे से एक युवक हल्द्वानी को आर रही लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन के आगे लेट किया। मौके पर गेटमैन की सूझबूझ से उस युवक की जान तो बच गयी। लेकिन उसके दोनों पैर कट गये। सूचना पर शीघ्र ही घायल युवक को एसटीएच में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि उक्त घायल युवक ने यह कदम घरेलु झगड़े के कारण उठाया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी स्थित जज फार्म निवासी 34 वर्षीय विकास जोशी सोमवार को प्रातः हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग स्थित रेलवे क्रांसिग के समीप पहुंचा। इस बीच लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05043 काठगोदाम की जा रही थी। तभी ट्रेन रेलवे फाटक के निकट पहुंचने पर विकास दौड़कर पटरी पर लेट गया। जैसे ही वहां तैनात गेटमैन अरविंद कुमार आजाद देखा तो उसने तत्काल ही अपनी सूझबूझ से विकास को बचाने भरकस प्रयास किया लेकिन उसने विकास की जान तो बचा ली। लेकिन विकास के पैरों को ट्रेन के पहियों के चपेट में आने से नहीं बचा पाया। जिसके चलते विकास के दोनों पैर कट गये।

सूचना पर मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल के उपनिरीक्षण दिनेश कुमार मीणा ने घायल विकास को एंबुलेंस की सहायता से शीघ्र ही एसटीएच में भिजवाया। जहां उसका उपचार चल रहा है। मीणा ने बताया कि युवक घरवालों से झगड़ा करके मौके पर आया था। जिसके बारे में विस्तृत पता लगाया जा रहा है। घायल युवक के स्वजनों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है। ऐसे में पूरा मामला नहीं पता चल पाया है।

यह भी पढ़ें -   दशहरा 2026: इस दिन किए जाने वाले पूजन का ज्योतिषीय महत्व
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440