ब्लड बैंक की बिल्डिंग से युवक ने की कूदने की कोशिश, पुलिस की सूझबूझ से बचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मानसिक रूप से अस्वस्थ्य एक युवक ने शनिवार को महानगर की ब्लड बैंक की बिल्डिंग से कूदने की कोशिश की है। जिससे उसके आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम की सूझबूझ से उसे बचा लिया।

शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुखानी क्षेत्र में एक युवक ब्लड बैंक की बिल्डिंग पर चढ़कर कूदने की कोशिश कर रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बचाने का आपरेशन शुरू किया। जिस पर एक टीम ने युवक को बातों में उलझाये रखा। जबकि दूसरी टीम छत में पहुंच गई और उसे बचा लिया गया। युवक की पहचान 21 वर्षीय पवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी हर्ष विहार कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक के रूप में हुई है। उसके पिता सीआरपीएफ में एसीस्टेंट कमांडेंट के पद से रिटायर्ड बताये जा रहे हैं। युवक ऑक्सेशन कम्पलसीव डिस्ओडर नामक बीमारी से ग्रसित बताया जा रहा है। बीमारी से आजिज आकर ही वह आत्मघाती कदम उठा रहा था। बताया जाता है कि युवक की बहन भी कुछ समय पूर्व सुसाइड कर चुकी है। पुलिस के अनुसार युवक की मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग कराई जा रही है।
पुलिस टीम में मुखानी एसओ सुशील कुमार, एसआई धरम सिंह, तेजबीर नेगी, कांस्टेबल नरेंद्र राणा, राजेश यादव, केदार सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440