
समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने भीमताल क्षेत्र में हुई सोने के जेवरातों की चोरी का खुलासा आज कर दिया है। पुलिस ने 12 तोला सोने के जेवरातों के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
सरकारी अस्पताल तल्लीताल भीमताल विनवासी विनीत जोशी पुत्रस्व. हेम चंद्र जोशी ने भीमताल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 7 जनवरी को वह सपरिवार हल्द्वानी जा रहा था कि रास्ते में उसके पास रखे सोने के 12 तोला सोने के जेवरात चोरी हो गए। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
चोरी का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रहलाद मीणा ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी सोने के जेवर चुराने वाले आकिल खान पुत्र कामिल खान निवासी सरस्वती शिशु मंदिर भवाली को मय चोरी के जेवरों के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदजा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि विनीत जोशी शिक्षक के पद से रिटायर है।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम में भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी, उ0नि0 भुवन चन्द्र जोशी (विवेचक), हे0का0 सुमित चौधरी तथा संजय नेगी, संजय साहनी, अरविन्द सिंह राणा, प्रकाश चन्द्र, राहुल राणा सिपाही शामिल थे।
इधर नैनीताल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा उक्त मामले में सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम को 2,500 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



