समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चोरी गए माल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुखानी क्षेत्र के छड़ैल शिव शक्ति विहार निवासी जितेन्द्र सिंह रावल पुत्र स्व. मोती सिंह रावत ने थाना मुखानी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि वह अपने परिवार के साथ जनेउ संस्कार में चकलुवा गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उनके घर में धावा बोलकर उनकी माता की पुस्तैनी सोने की नथ वजनी करीब 4 तोला, नगदी करीब 3-4 हजार रूपये व कुछ कागजात चोरी करके ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।
रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मनोज आर्या उर्फ मुंशी पुत्र देवी दयाल उम्र निवासी बैलपोखरा बन्दरजूड़ा वैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल बताया। आरोपी युवक के कब्जे से चोरी हुआ सामान भी बरामद हुआ।
सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी प्रमोद पाठक, चौकी प्रभारी आरटीओ रोड एसआई संजीत राठौड़, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, कांस्टेबल रवीन्द्र खाती, कांस्टेबल महबूब अली, कांस्टेबल मनीष उप्रेती शामिल थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















