सार्वजनिक शौचालय में व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, तीन दिनों से था लापता

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश में रेलवे रोड पर स्थित खंडहर हो चुके सार्वजनिक शौचालय में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कांग्रेस भवन के सामने खंडहर पड़े शौचालय परिसर से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलते ही त्रिवेणी घाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति का शव शौचालय के कमरे में रोशनदान की ग्रिल से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   युवाओं के मुद्दों पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर प्रदेशभर में करेगी जनजागरण

तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक आईडी मिली, जिससे उसकी पहचान यश पांचाल (निवासी चंद्रेश्वर नगर, जिला ऋषिकेश देहरादून) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, यश पिछले तीन दिनों से लापता था, और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, हालांकि उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।

यह भी पढ़ें -   आखिर घर के मंदिर में घंटी कितनी देर तक बजानी चाहिए?

चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण सामने आएगा।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440