समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। पुदीना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गर्मियों में पुदीना शरीर के लिए संजीवनी के समान है। पदीना कई बीमारियों के लिए रामबाण माना जाता है। आइए जानते हैं पुदीने के फायदे।
- इस हरियाली के खजाने को पुदीना के नाम से जानते हैं। यह खास तौर से पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका प्रयोग चटनी या फिर खाने में मिलाकर किया जाता है। यह शरीर को ताजगी प्रदान करता है।
- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह ने लोकल 18 से बताया कि पुदीना कान दर्द, बाल झड़ना, सिर दर्द, मुंह के छाले, दांत दर्द, सूजन, अपच, पेट की गड़बड़ी, भूख न लगना, उल्टी-दस्त, अस्थमा, मूत्र विकार, फाइलेरिया, घाव, त्वचा रोग, मासिक धर्म में ऐंठन, बुखार और शरीर की जलन जैसी तमाम बीमारियों को जड़ से खत्म करने में कामयाब सिद्ध होता है।
- इसका काढ़ा (पानी, मिश्री और काली मिर्च आदि), चटनी के रूप में सेवन किया जा सकता है। सबसे ज्यादा फायदा इसके काढ़े से मिलता है। इसके पंचांग को पीसकर घाव और सूजन पर लगाने से राहत मिलती है।
- पुदीना गर्मी के मौसम में किसी संजीवनी से कम नहीं है। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम, एंटी-वायरल, एंटी-माइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट व थायमीन इत्यादि कई पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी और उपयोगी है।
- इसका जरूरत से ज्यादा उपयोग करना लाभ की जगह हानि दे सकता है। अधिक सेवन से किडनी विकार और आंत विकार से जुड़ी समस्या भी हो सकती है, इसलिए इसका प्रयोग एक आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लेकर करें, क्योंकि बीमारी और उम्र के हिसाब से सही डोज एक एक्सपर्ट ही बता सकता है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



