खराब पेट के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं ये घरेलू उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। पेट खराब होना एक आम समस्या है। बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आम तौर पर बरसात के समय में पेट दर्द की समस्या ज्यादा होती है। ऐसा बरसात में खाने-पीने की चीजों से इन्फेक्शन होने की वजह से होता है। कई बार गलत खान-पान के चलते भी पेट खराब हो जाता है। पेट दर्द होने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने की जगह कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इसे दूर किया जा सकता है। लेकिन अगर पेट दर्द बहुत तेज हो तो तत्काल राहत के लिए दवाई लिए बिना काम नहीं चलता। जानते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में, जिनसे पेट दर्द में राहत मिलती है।

  1. सेब का सिरका
    जब पेट में दर्द हो तो एक चम्मच सेब का सिरका एक गिलास पानी में मिला कर पीना चाहिए। इससे पेट दर्द और मरोड़ में तत्काल राहत मिलती है। सेब के सिरके में पेक्टिन होता है। यह एक घुलनशील फाइबर होता है जो फलों में पाया जाता है। यह पेट के संक्रमण के दूर कर देता है। सिरके में जो अम्लीय तत्व होते हैं, वे भी संक्रमण को दूर करते हैं।
  2. अदरक
    पेट खराब होने पर अदरक का इस्तेमाल बहुत ही कारगर होता है। अदरक में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्ट्रीयल तत्व होते हैं, जो संक्रमण को दूर कर पेट दर्द में राहत पहुंचाते हैं। पेट में दर्द होने पर एक चम्मच अदरक का पाउडर दूध में मिला कर पीना चाहिए। इससे जल्दी आराम मिलता है।
  3. पुदीना
    पुदीने का इस्तेमाल सैकड़ों वर्षों से पेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किया जा रहा है। पुदीने में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट डाइजेशन को ठीक करता है। पेट में दर्द होने पर पुदीने के अर्क की कुछ बूंदें पानी में मिला कर पीनी चाहिए। पुदीने की पत्तियां पानी में उबाल कर ठंडा कर पीने से भी पेट दर्द में फायदा होता है।
  4. केला
    अगर पेट दर्द के साथ दस्त की समस्या भी हो तो केला खाने से राहत मिलती है। केले में पैक्टिन नाम का तत्व होता है, जो लूज मोशन को रोकता है। इसके अलावा, केले में मौजूद पोटैशियम भी लाभ पहुंचाता है। ध्यान रखें कि केला खूब पका होना चाहिए।
  5. जीरा
    पेट दर्द में जीरा बहुत फायदेमंद है। अगर पेट में दर्द हो रहा हो, गैस बन रही हो या लूज मोशन हो रहा हो, तो एक चम्मच जीरा चबा कर गुनगुना पानी पी लें। जीरे को गर्म पानी में हल्का उबाल कर और उसे छान कर भी पी सकते हैं। इससे पेट की किसी भी तकलीफ में तत्काल फायदा होता है।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440