सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा से मिलने वाले ये चमत्कारिक लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित है। इस दिन शिव की अराधना करने से भक्तों के सभी संकटों का नाश होता है और उनकी सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। कहते हैं कि भगवान शिव दयालु और कृपालु हैं, वे भक्तों की उपासना से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। शिव की अराधना के लिए सोमवार का दिन उत्तम कहते हैं। भगवान शिव को भोलेशंकर, गंगाधर, नीलकंठ, आदि के नाम से भी पूजा जाता है।

कहते हैं कि शिव की साधना बहुत ही सरल है। उन्हें एक लोटा जल से भी प्रसन्न किया जा सकता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार शिव की पूजा के लिए विभिन्न तरह के अनुष्ठान की जरूरत नहीं है। शिव मंत्र का जाप करते हुए सिर्फ एक बेलपत्र या शमी चढ़ाने भर से भी उनकी कृपा बरसने लगती है। आइए जानते हैं सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा से मिलने वाले लाभ के बारे में।

यह भी पढ़ें -   उच्च न्यायालय नैनीताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसएसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा ऑडिट व हाईटेक मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

भोलेशंकर की पूजा के चमत्कारिक लाभ

  • भगवान शिन की साधना करने से भक्तों के सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, हर क्षेत्र में विजय प्राप्त होती है। मान्यता है कि भगवान शिव के साधकों की कभी भी पराजय नहीं होती।
  • भगवान शिव की पूजा करने से भक्तों को किसी भी प्रकार का रोगदृशोक नहीं रहता। शिव भक्त उनकी कृपा से रोग मुक्त रहते हैं क्योंकि वे बैद्यनाथ हैं।
  • भगवान शिव पूजा से भक्तों का आत्मबल बढ़ता है। इतना ही नहीं, अद्भुत उर्जा, बल और सहास की अनुभूति होती है।
  • कहते हैं कि भगवान शिव मृत्युंजयी हैं। ऐसे में भगवान शिव की पूजा से कभी भी मृत्यु का भय नहीं होता। माना जाता है कि शिव की पूजा करने वाले की कभी भी अकाल मृत्यु नहीं होती। 
  • भगवान शिव पूजा से गृहस्थ जीवन में अनुकूलता आती है और गृहस्थ जीवन हमेशा सुखमय बना रहता है। ग्रह कलेश और ग्रह शांति के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। 
  • भगवान शिव को कुबेर का अधिपति माना जाता है. ऐसे में शिव की पूजा करने से आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। शिव के साधक को जीवन में कभी भी आर्थिक दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता।
     
  • जिन लोगों को दुर्भाग्य ने घेरा हुआ हो और तमाम तरह की परेशानियों का सामना कर रहा हो, उन्हें सुख और सौभाग्य प्राप्ति के लिए शिव की साधना जरूर करें। 
  • कहा जाता है कि शिव की भक्ति शत्रु नाश के लिए भी उत्तम मानी गई है। अगर किसी को हर समय किसी ज्ञात-अज्ञात शत्रु का खतरा बना रहता है तो नियमित रूप से भगवान शिव की साधना अवश्य करनी चाहिए।
  • शिव की साधना करने से मनोवांछित जीवनसाथी भी मिलता है। संतान सुख के लिए भी शिव की साधना वरदान साबित होती है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440