समाचार सच, हल्द्वानी। चंद पैसों के लिए जहां भाई-भाई व दोस्तों के झगड़े हो रहे है वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो दूसरों के पैसों को अमानत समझकर उन्हें उसके मालिक तक पहुंचाने का पुरजोर प्रयास करते है। इन्हीं की बदौलत आज भी ईमानदारी जिंदा है। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना में तैनात दो पुलिस के जवानों की ईमानदारी इसी की एक मिसाल है। मंगलवार की रात को हल्द्वानी महानगर के नैनीताल रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में मिले पर्स को उक्त दो पुलिस जवानों ने उसके मालिक को सौंपा। पर्स मालिक ने जवानों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है। उन्होंने बताया कि पर्स में 47 हजार रुपये व एटीएम कार्ड मौजूद थे।
जानकारी के अनुसार थाना काठगोदाम से कास्टेबिल टीका राम तथा अशोक कुमार मंगलवार की रात को नैनीताल मार्ग स्थित निजी हॉस्पिटल में कोविड के तहत ड्यूटी पर थे। रात्रि करीब 11 बजे अशोक व टीका को एक पर्स सड़क किनारे पड़ा मिला। जांच पड़ताल में पता चला कि पर्स में 47 हजार रुपये तथा एक एटीएम कार्ड उसमें मौजूद हैं। जिसकी सूचना उन्होंने शीघ्र थानाध्यक्ष विमल मिश्रा को दी। जिस पर थानाध्यक्ष द्वारा बृजलाल हॉस्पिटल में पहुंचकर पर्स के असली स्वामी को सुपुर्द करने हेतु प्रयास किया गया। पुलिस का मानना था कि पर्स कोविड अस्पताल के पास गिरा हुआ इसलिये यह तीमारदारी या इलाज के लिए आए किसी व्यक्ति का हो सकता है और वह हॉस्पिटल के बिल के भुगतान को परेशान हो रहा होगा। जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा आसपास पूछताछ की गई तथा पर्स में रखें दस्तावेजों व एटीएम कार्ड आदि के आधार पर उक्त पर्स व नगदी समाज कल्याण विभाग के निदेशक विनोद गिरी गोस्वामी हल्द्वानी की पायी गयी। जिन्हें सम्पर्क कर उन्हें मौके पर बुलवाया और पर्स उनको सुपुर्द किया गया।
श्री गोस्वामी ने बताया कि वह अपने पारिवारिक सदस्य की देखरेख एवम उपचार का बिल भुगतान करने हेतु इस कोविड अस्पताल में आये थे। लेकिन उनका पर्स गुम हो गया था। उन्होंने उक्त पुलिस के जवानों की ईमानदारी एवम तत्काल की गई इस कार्यवाही की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पुलिस में इस तरह के ईमानदार अधिकारी व पुलिस के जवान ईमानदारी के साथ साथ अपने कर्तव्यों का निस्वार्थ भाव से निर्वाहन कर रहे हैं, नैनीताल पुलिस के ऐसे पुलिस कर्मियों को मेरा दिल से सलाम हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















