चोरों ने मुखानी में एक निर्माणाधीन भवन से निर्माण सामग्री पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक निर्माणाधीन भवन से चोरों ने निर्माण सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। भवन की स्वामी महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गणपति विहार मुखानी निवासी ममता मेहरा पत्नी स्व. तारा सिंह मेहरा ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसके निर्माणाधीन मकान में चोरों ने धावा बोलकर सरिया, सीमेंट और पानी की दो मोटरें चुरा ली हैं। जब महिला को निर्माणाधीन भवन से सामग्री चोरी होने की जानकारी मिली तो महिला ने पड़ोस में रहने वाले रमेा चौहान के घर में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगली तो उसमें नारायण नगर में रहने वाला वाला एक युवक मोटर चोरी करके ले जाता हुआ दिखाई दिया और कुछ की दूरी पर एक कबाड़ी की दुकान से उसे पकड़ लिया गया जिसके बाद उसे पकड़ कर मुखानी थाने लगाया गया। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के भाखड़ा नदी में फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने बचाई जान… पुल नहीं बनने से हर बरसात में बढ़ रहा खतरा!
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440