अस्पतालों के बाहर से चोरों ने किया दो बाईकों पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने अलग-अलग अस्पतालों के बाहर खड़ी दो बाइकों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में भुवन चन्द्र पुत्र जगदीश चन्द्र निवासी ग्राम पूरनपुर नैनवाल ने कहा है कि वह बीती 12 मई को किसी काम से डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल आया था। जहां उसने अपनी बाइक संख्या यूके 04ई-9718 गेट संख्या दो के बाहर खड़ी कर दी। जब वह कुछ देर बाद लौटा तो बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद बाइक नहीं मिली तो उसने पुलिस की शरण में जाना ही उचित समझा।
वहीं दूसरी ओर चोरों ने बेस चिक्त्सिालय के समीप होटल के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी, वापिस आने पर उसकी बाइक वहां से नदारत मिली। इस पर पीड़ित होटल मैनेजर नीरज कुमार शर्मा ने तहरीर सौंपी है। बताया कि 26 मई की रात चोरों ने बेस अस्पताल के समीप स्थित होटल के बाहर से उसकी बाइक संख्या यूके04एक्स-5631 पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में चला बुलडोजर- ऊंचापुल चौराहे पर अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, जाम से राहत की तैयारी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440