चोरों ने घर से मोबाइल फोनों पर किया हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर वहां से मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जवाहर नगर वार्ड नंबर 15 निवासी सीता कश्यप पत्नी सुरेश कश्यप का परिवार बीती रात खाना खाने के बाद सो गया। जब प्रातः सीता कश्यप उठी तो दरवाजा खुला देख उसके पैरोंतले जमीन खिसक गई। चोरों ने दरवाजे का कुंडा तोड़ा हुआ था और अंदर रखे दो कीमती फोन गायब थे। चोरों ने वारदात को इतनी सफाई के साथ अंजाम दिया कि घर में सो रहे लोगों को इसका आभास तक नहीं हुआ। इस पर सीता पुलिस की शरण में पहुंची और मामले से अवगत कराया। गृहस्वामिनी की तहरीर के आधार पर बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   रचनात्मकता और साहित्य का संगम बना ‘अभिव्यक्ति-2026’, डीपीएस हल्द्वानी में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज़
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440