दुकान में घुसकर चोरों ने किया कीमती सामान चोरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित एक दुकान में घुसकर चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुरानी आईटीआई अंबा विहार तल्ली हल्द्वानी निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शुकलाल ने वनभूलपुरा पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बरेली रोड पर एनके धर्मकांटे के सामने प्रमोद भाई तंदूर वाले के नाम से दुकान है। 17 दिसंबर को वह रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर आ गया। जब अगले दिन वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का सामान बिखरा हुआ था। दुकान से गणेश जी की मूर्ति, मेटल का सामान के अलावा महंगा सामान भी गायब नजर आया जिसे देख दुकान स्वामी हक्का बक्का रह गया। पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें -   तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440