समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने एक दुकान पर धावा बोलकर वहां से सामान पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्र के देवलचौड़, पंचायत घर के पास मोहन सिंह की बजवाल ट्रेडर्स नाम से मूर्ति व बर्तनों की दुकान है। जिसमें 18 सितम्बर की प्रातः चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना पड़ोस की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक व्यक्ति दुकान से बर्तनों को निकाल कर गाड़ी में रखता दिख रहा है। चोरी गये बर्तनों की कीमत हजारों रूपये बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



