चोरों ने निर्माणाधीन मकान को बनाया निशाना, हजारों के माल पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। चोरों ने एक निर्माणाधीन मकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने मकान में रखे हजारों के माल पर हाथ साफ किया है। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार तिलक नगर फेज-2 निवासी मदन मोहन जोशी का लालडांठ में निर्माणाधीन मकान है। इस मकान के कमरे में पॉलिस, थिनर समेत लगभग 50 हजार का कीमती सामान रखा हुआ था। जिस पर बीती 31 मार्च को चोरों ने हाथ साफ कर दिया था। इस पर गृहस्वामी पुलिस की शरण में पहुंचा और मामले से अवगत कराते हुए चोरों की गिरफ्तारी की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   31 जुलाई से लगेगा चोर पंचक: इन कार्यों से करें परहेज, जानें क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताएं
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440