मर्चेंट नेवी में तैनात खड़क सिंह के घर से चोर दिनदहाड़े उड़ा ले गए 15 लाख के जेवरात, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, लालकुआं। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित तिवारी नगर चित्रकूट में दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी ने इलाके में दहशत फैला दी है। बेखौफ चोर बंद मकान का ताला और पीछे का लोहे का दरवाजा तोड़कर करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

जानकारी के अनुसार मकान स्वामी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और वर्तमान में विदेश में तैनात हैं। घर में उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। बताया गया कि रविवार सुबह वह बच्चों को साथ लेकर घोड़ानाला स्थित दूसरे मकान में सास-ससुर की देखभाल और भोजन बनाने गई थीं। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे डाला।

यह भी पढ़ें -   कॉर्बेट के कालागढ़ रेंज में मिला नर बाघ का शव, प्राकृतिक मौत की आशंका

चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात तथा 35 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शाम को जब चंद्रा कोठारी घर लौटीं तो मुख्य ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

यह भी पढ़ें -   देहरादून स्कूल सेक्स रैकेट केस: रेड में मिली रेट लिस्ट और HIV दवाइयां, पुलिस जांच में नए खुलासे

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस गश्त नाम मात्र की रह गई है, जिसका फायदा चोर खुलेआम उठा रहे हैं। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440