गुजरात के इस शख्स ने उत्तरखण्ड के लिये भेजे ऑक्सीजन सिलेंडर व फ्लो मीटर, बोलें-इंसान की जिंदगी सबसे जरूरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना संक्रमणकाल की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत की बात सामने आ रही है। कई निजी अस्पताल ऑक्सीजन की आपूर्ति समय से न मिलने के चलते बेहाल हैं। ऐसे में लोग खुलकर मदद करने को आगे आ रहे हैं, जिनमें गुजरात के समाजसेवी दिनेश पी पटेल शामिल हैं, जिन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से उत्तराखंड के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व फ्लो मीटर उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी नैनीताल भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं समाजसेवी कमल जोशी मुनि ने दी है।
जोशी ने बताया है कि गुजरात के समाजसेवी दिनेश पी पटेल व उनके सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आह्वान पर गत वर्ष कोरोना संक्रमण की दस्तक से लेकर अब तक सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ी है। लोग ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। उत्तराखंड में भी ऑक्सीजन व सिलेंडरों की कमी होना लगातार सामने आ रहा है। जिसे देखते हुए दिनेश पी पटेल ने प्रदेश को 125 ऑक्सीजन सिलेंडर व 150 ऑक्सीजन फ्लो मीटर व अन्य सामग्री का सहयोग दिया है। यह सामग्री दून में पहुंच भी चुकी है।
दिनेश पी पटेल का कहना है कि उत्तराखंड के अधिकांश परिवारों के सदस्य सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं। जिससे प्रेरित होकर उनका उत्तराखंड के प्रति लगाव बढ़ा है और वह यहां के लोगों की सेवा में भागीदार बनने को अपना कर्तव्य समझते हैं। उनका कहना है कि इंसान की जिंदगी सबसे जरूरी हैं। उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा। इधर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कमल जोशी मुनि ने इस कार्य के लिए दिनेश पी पटेल व सहयोगियों गोपाल गोस्वामी, भरत भाई, अनिरुद्ध भाई, अंबरीष शर्मा, दिनेश नावडिया, दिलीप भाई का आभार जताया है।
समाजसेवी कमल मुनि ने बताया है कि दिनेश पी पटेल से ही उन्हें कोरोना काल में लोगों की सेवा की प्रेरणा मिली है। जिसके चलते वह भी लोगों को अपने स्तर से मदद पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। कमल मुनि ने कहा कि दिनेश पी पटेल से प्रेरित होकर ही उन्होंने गत वर्ष कोरोना काल में ट्रेन से आ रहे यात्रियों को सूखा नास्ता व चाय सेवा की थी। साथ ही इस बार भी उन्हें गिलोय काढ़ा के लिए भी प्रेरित किया गया। उन्होंने संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड को मदद पहुंचाने के लिए यहां की जनता की तरफ से दिनेश पी पटेल का आभार जताया।

यह भी पढ़ें -   १ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440