यह मसाला भी स्वास्थ्य के लिए रामबाण, आयुर्वेद में इसे औषधि बताया गया जानें क्या हैं इसके फायदे…हर दिन खाएं बस 3 काली मिर्च

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। घर में रखे मसाले स्वाद और स्वास्थ्य दोनों के लिए बेस्ट होते हैं। इसलिए भारतीय घरों की रसोई में काली मिर्च, लौंग, इलायची, अजवाइन जैसे अनेकों मसाले रखे होते हैं। आज बात करते हैं काली मिर्च की। यह मसाला भी स्वास्थ्य के लिए रामबाण है। इससे शरीर को कई तरीके के फायदे होते हैं। आयुर्वेद ने इसे औषधि बताया है। जानें क्या हैं वह फायदे…

स्किन से रिलेटेड बीमारी होती है दूर
बॉडी पर फोड़े होने पर भी काली मिर्च सहायक हो सकती है। बस इसे घिसकर फोड़े वाली जगह पर लगा लें। आपको कम समय में आराम मिल जाएगा। इसके अलावा फेस एक्ने में भी काली मिर्च मदद करती है।

यह भी पढ़ें -   17 फरवरी 2026 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

दांतों के लिए काली मिर्च है रामबाण
दांतों से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए काली मिर्च मदद कर सकता है। अगर इसे सेंधा नमक और माजूफल के साथ पीसकर सरसों तेल की कुछ बूंदों के साथ लिया जाए तो मसूड़ों के दर्द से आराम मिलता है।

काली मिर्च टेंशन करती है दूर
स्टडी में पाया गया है कि काली मिर्च में पिपराइन नामक तत्व पाया जाता है जो एंटी-डिप्रेसेंट गुणों से भरपूर होता है। इस वजह से काली मिर्च से लोगों की टेंशन और डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलती है।

सर्दी रहे दूर
काली मिर्च खाना सर्दी के मौसम में मददगार होता है। बदलते मौसम में खांसी और जुकाम से भी काली मिर्च राहत दे सकती है। इसके अलावा, इसके सेवन से आपका गला भी साफ रहता है। बाल झड़ने से भी काली मिर्च बचा सकता है।

यह भी पढ़ें -   नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियर, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

गैस और एसिडिटी से मिलता है आराम
हमारा लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि गैस और एसिडिटी कि दिक्कत बनी रहती है। ऐसे में नींबू के रस में काला नमक और काली मिर्च मिलाकर खाने से आपको आराम मिल सकता है। साथ ही गैस से होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

हिचकी भगाने में भी कारगर
अगर आपको लंबे समय तक हिचकी आती है तो बस थोड़ा सा पुदीना लें और 2 चम्मच सौंफ, मिश्री और काली मिर्च को पीस लें. फिर एक ग्लास पानी में उबालें और पी लें. आपकी हिचकी भाग जाएगी। इसके अलावा, 5 काली मिर्च जलाकर और पीसकर उसे कई बार सूंघने से भी हिचकी दूर हो सकती है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440