आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है ये पेड़, सर्दी जुकाम से लेकर बुखार व अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अपने आयुर्वेदिक गुणों के लिए सदियों से पीपल का वृक्ष प्रसिद्ध है। पोषक तत्वों से परिपूर्ण यह वृक्ष सर्दी जुकाम से लेकर बुखार व अन्य स्वास्थ्य संबधी परेशानी दूर कर सकता है। पीपल के पेड़ के पत्तों से लेकर उसकी छाल तक हर चीज़ में गुणों का भंडार है आइये जानते हैं चिकित्सक से पीपल के फायदों के बारे में।

आयुर्वेदिक चिकित्सा डॉक्टर राघवेंद्र चौधरी खेकड़ा में रणजीत सिंह मैमोरियल क्लीनिक चलाते हैं और इन्हें काफी वर्षों का अनुभव भी है, उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पीपल का पेड़ औषधीय गुणों से भरा है। इसके पत्तों में ग्लूकोज, फेनोलिक, मेनोस समेत कई प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं। वहीं इसकी छाल में विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं। एंटीऑक्सिडेंट गुण के चलते पीपल फटी एड़ियों से लेकर मौखिक स्वास्थ्य तक विभिन्न्न परेशानी में काम आने वाली औषधि है।

अनेकों फायदे देती हैं पीपल की पत्तियां
एक सप्ताह में आप 5 से 6 पीपल की पत्तियों को चबाकर खा सकते हैं। वहीं एक गिलास जूस आप एक सप्ताह में एक बार पी सकते हैं। अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी या कोई अन्य रोग है, तो चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। पीपल का पेड़ दांतों के लिए भी बहुत उपयोगी है। मुंह की दुर्गंध से लेकर दांतों की चमक तक पीपल के पत्तों से तैयार होने वाला तेल हर जगह कारगर साबित होती है। इसमें स्टेरॉयड, फ्लेवोनोइड्स और एल्कलॉइड्स नाम के बायोएक्टिव यौगिक मिलते हैं। जो ओरल हेल्थ के लिए एक वरदान हैं।

यह भी पढ़ें -   CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 घोषित: डिजिलॉकर और UMANG पर उपलब्ध मार्कशीट

फटी एड़ियों को करें इसके लेप से ठीक
गर्मी के मौसम में कई बार स्लीपर्स न पहनने के कारण हमारी एड़ियां फट जाती है, जिनमें मौसम बदलने के साथ ही दर्द और रूखापन महसूस होने लगता है। अगर आपकी एड़ियां भी फट रही हैं और उसमें से खून बह रहा है यां फिर दर्द हो रहा है, तो आप क्रैक हील्स पर पीपल की पत्तियों के पेस्ट को गुलाब जल में मिलाकर लगाएं, ताकि आपकी एड़ियां जल्द स्वस्थ हो जाए।

स्किन एलर्जी को भी करे ठीक
सर्दियों में अक्सर गर्म कपड़े पहनने से कई बार हमें स्किन एलर्जी की समस्या हो जाती है। स्किन एलर्जी में त्वचा का लाल होना और उस पर बार बार खुजली होना सामान्य लक्षण है। अगर आपकी त्वचा भी सेंसिटिव है और उस पर रैशिज़ होने लगे है यां फिर बालतोड़ यां फोड़े फुसियां निकल रहे हैं, तो पीपल की पत्तियों को तोड़कर उन्हें धो लें और फिर उनका एक पेस्ट बना लें। अब पेस्ट बनाकर उसे फोड़े फुंसियों यां रैशेज वाली जगह पर अप्लाई करें। इसके इलावा आप पीपल की छाल की राख में नींबू और घी मिलाकर एलर्जी वाले स्थान पर लगाएं आप देंखेगे कि आपकी समस्या अपने आप हल होने लगेगी। इसके अलावा पीपल के पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से भी आपकी त्वचा सबंधी समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें -   15 अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

तनाव से मुक्ति के लिए
पीपल की पत्तियां एंटी आक्सिडेंटस से भरपूर होती है. अगर आप इन्हें सप्ताह में एक से दो बार चबाते है, तो इससे न केवल आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी बल्कि एंटी एजिंग की समस्या भी अपने आप हल हो जाएगी।

शरीर को करें डिटॉक्स
पीपल के पत्तों को उबालकर पानी पीने से शरीर डिटॉक्स हो जाता है और शरीर में जमी गंदगी बाहर आ जाती है। इसे बनाने के लिए पीपल के दो से तीन पत्तों को 250 ग्राम पानी में उबालें और फिर जब वो आधा रह जाए, तो उसे छानकर पी लें। इसे पीने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी बेहद ज़रूरी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440