औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है यह पेड़

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अर्जुन का पेड़ एक आयुर्वेदिक वृक्ष है। पुराने समय से ही यह पेड़ अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता हैं। इसकी छाल का चूर्ण, काढ़ा और अरिष्ट कई बीमारियों का दूर करने में इस्तेमाल किया जाता रहा है। खास तौर पर उच्च रक्तचाप और हृदय रोग को दूर करने में यह खास लाभदायक होता है। अर्जुन की छाल के इस्तेमाल से हमारी सेहत को बहुत लाभ होते हैं। इससे डायबिटीज़ कंट्रोल होती है, स्तन कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकती है और बढ़ते वजन को नियंत्रित करती है। हालांकि, इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए, सेवन करने से पहले डॉक्टर्स की सलाह अवश्य लें। आइए जानते हैं कि कैसे अर्जुन की छाल वजन कम करने में लाभदायक साबित होती है। आइए जानते हैं औषधीय गुणों से भरपूर अर्जुन की छाल के फायदों के बारे में….
अर्जुन के पेड़ को एक आयुर्वेदिक वृक्ष माना जाता है। इसकी ऊंचाई 60 फ़ीट से अधिक होती है। जबकि यह पेड़ बिहार और मध्य प्रदेश सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में पाया जाता है। इसे सदाहरित पेड़ भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसकी छाल का औषधि के रूप में उपयोग किया जाता है।
वजन
अर्जुन की छाल में हाइपोलिपिडेमिक पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और वजन कम करता है और हाइपरटेंशन को भी नियंत्रित करता है। ऐसे में वजन कम करने में अर्जुन की छाल फायदेमंद है। इसके लिए आप रोजाना सुबह और शाम के समय अपनी शारीरिक क्षमता अनुसार अर्जुन की छाल का काढ़ा पी सकते हैं।
त्वचा के लिए
अर्जुन की छाल सेहद और सुंदरता दोनों के लिए लाभदायक रहती है। यदि आप त्वचा की खूबसूरती को बनाये रखना चाहते हैं, तो अर्जुन की छाल का पाउडर और कपूर को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद जब पेस्ट सूख जाए, तो अपने चेहरे को साफ पानी की सहायता से धो लें।
डायबिटीज
अर्जुन की छाल डायबिटीज रोग को भी नियंत्रित करने का काम करती है। इसके लिए आप रोजाना रात में सोने से पहले आधा चम्मच अर्जुन की छाल पाउडर गुनगुने गर्म पानी में मिलाकर पी ले। इससे आपको बहुत जल्द ही डायबिटीज छुटकारा मिल सकता है।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440