अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव ने एक बार फिर इतिहास रचा, 25 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, उत्तर प्रदेश। अयोध्या में इस वर्ष दीपोत्सव ने एक बार फिर इतिहास रच दिया, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए गए। 25,12,585 दीयों के प्रज्ज्वलन ने न केवल दीपों का रिकॉर्ड कायम किया, बल्कि मां सरयू की आरती में 1,121 भक्तों की सहभागिता से एक और कीर्तिमान स्थापित हुआ। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर प्रमाण पत्र सौंपे।

मुख्यमंत्री ने इस भव्य आयोजन को सनातन संस्कृति की जीत बताते हुए इसे एकता और अखंडता का प्रतीक कहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस आयोजन का हिस्सा बनते हुए अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर में पहली बार मनाई जा रही दिवाली पर अपनी शुभकामनाएं दीं।

दीपोत्सव में लेजर और लाइट शो ने सरयू घाट को जगमगाते हुए आकर्षण का केंद्र बनाया। राम लीला के मनोरम ध्वनि और प्रकाश प्रदर्शन, 18 झांकियों, और भक्तों का अपार उत्साह इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। दीपोत्सव, अयोध्या के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गौरव का जश्न है, जिसमें हर वर्ष लाखों श्रद्धालु और पर्यटक सम्मिलित होते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440