एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर हल्द्वानी में पांच लोगों से हजारों की धोखाधड़ी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर पांच लोगों से हजारों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों द्वारा कोतवाली में दी तहरीर में पैसे मांगने पर आरोपी के ऊपर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

पीड़ितों द्वारा कोतवाली पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा गया है कि एचडीएफसी बैंक में खाता खोलने के नाम पर मूल निवासी रूद्रपुर हाल निवासी हिमालय फार्म हल्द्वानी निवासी जगदीश पंत ने बरेली रोड निवासी पारस गोयल से 2500, डहरिया में रहने वाले सचिन जोशी से तीन हजार, अजीत सिंह से 2500, अमरेंद्र सिंह से पांच हजार रुपये लिये थे। कुछ दिन तक जब बैंक की पासबुक व रसीद न मिलने पर पीड़ितों ने जब जगदीश से पूछा तो वह उनसे कहने लगा कि अभी बैंक का सर्वर नहीं चला है और कई बहाने बनाना लगा। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की बात कही तो वह उनसे कहने लगा कर दो शिकायत। कोतवाली में उसका भाई है, मेरा कुछ नहीं होगा। साथ ही जगदीश द्वारा पैसे वापस मांगे जाने पर उनसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ितों ने तहरीर मंे पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर धनराशि वापस लौटाने की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विकास प्राधिकरणों पर CM धामी सख्त, 15 दिन में सड़कें सुधारने के निर्देश, अवैध निर्माण पर ड्रोन से होगी निगरानी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440