समाचार सच, हल्द्वानी। स्कूटी खरीद-फरोख्त के नाम पर हजारों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। बलवंत कॉलोनी, दोनहिया निवासी शुभम सिंह के अनुसार उसे बीती 3 दिसम्बर को एक फोन कॉल आई। फोन करने वाले सख्श ने स्वयं के आर्मी में तैनात होने की बात कही और उससे उसका स्कूटी खरीदने के ऐवज में उसका बीस हजार में सौदा हुआ। इस पर उसने स्कूटी खरीदने के लिए उसने शुरूआत में 1720 रूपये देने की बात कही। इसके बाद अगले दिन उससे दस हजार रूपये मांगे गये और कहा गया कि बाकी की रकम वह स्कूटी मिलने पर दे। फोन करने वाले सख्श ने उसी दिन उससे यह कहा कि आर्मी के सप्लायर के माध्यम से स्कूटी हल्द्वानी पहुंच गई है। अतः वह 20 हजार की रकम और देकर स्कूटी ले जा सकता है। इस तरह उससे अलग-अलग किश्तों में 48 हजार की रकम वसूल ली गई। लेकिन इसके बाद उसे स्कूटी नहीं मिली। जब उसने फोन करने वाले सख्श के मोबाइल नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ निकला। इस पर उसे ठगे जाने का एहसास हुआ और वह कार्यवाही की मांग को पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


