यहां पास पत्ता स्टोर में आग लगने से हजारों का माल हुआ राख

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। दर्शनी गेट बाजार में एक पत्ता स्टोर में आग लग गई। बाजार के बीच आग लगने से वहां दुकानदारों में हड़कंप मच गया। आग में जलकर दुकान में रखा हजारों रुपये का माल राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह राजधानी पत्ता स्टोर में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गली काफी संकरी होने के कारण टीम को आग बुझान में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि प्रथमद्श्या आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पूरी तरह से शांत होने के बाद मुख्य कारणों की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440