समाचार सच, हल्द्वानी। खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताकर एक व्यक्ति को फोन पर धमकाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने खुद को जान माल का खतरा बताया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। शिवपुरी भवानीगंज निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट के अनुसार उसके मोबाइल पर कुछ समय पूर्व एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम रवि दीक्षित बताया। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह दिल्ली पुलिस में एसआई है। इसके बाद उसने उसके परिवार के सदस्य मुकेश के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। जब उसने फोन करने वाले सख्श से कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्य करने की बात कही तो वह भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि फोन करने वाले सख्श ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी से स्वयं को जानमाल का खतरा बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












