जम्मू-कश्मीर में सेना की बड़ी कामयाबी: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकी ढेर

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ भारतीय सेना का ऑपरेशन एक बार फिर बड़ी सफलता के साथ आगे बढ़ा है। श्रीनगर के हरवान इलाके के लिडवास क्षेत्र में सेना ने आतंकवाद विरोधी ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों में पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा भी शामिल है, जबकि दो अन्य की पहचान यासिर और सुलेमान के रूप में हुई है।

ऑपरेशन की शुरुआत सोमवार सुबह तब हुई, जब सुरक्षा एजेंसियों को हरवान के मुलनार इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली। इसके बाद सेना, CRPF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें तीनों आतंकी ढेर कर दिए गए।

सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि लिडवास क्षेत्र में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई और ऑपरेशन अब भी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ दाचीगाम नेशनल पार्क के पास हुई थी। क्षेत्र में अतिरिक्त बलों को भी भेजा गया है ताकि बाकी बचे आतंकियों की तलाश की जा सके।

यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय

सेना के इस सफल अभियान से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी आतंकी साजिश को नाकाम करने में पूरी तरह सक्षम हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   23 साल बाद फिर सामने आई जेनी, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द; हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाकर मांगा न्याय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440