उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष रहे निराशाजनक : सुनील ध्यानी

खबर शेयर करें

पहाड़ विरोधी रही भाजपानीत त्रिवेंद्र सरकार

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा की भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार के 3 वर्ष पूरे होने पर सरकार अपना गुणगान कर रही है। जबकि उत्तराखंड सरकार के ये तीन वर्ष बड़े हताश और निराशाजनक थे। जीरो टॉलरेंस वाली त्रिवेंद्र सरकार के दौरान भ्रष्टाचार चरम पर रहा।

यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुये श्री ध्यानी ने कहा कि 100 दिन में लोकायुक्त की बात कहने वाली सरकार के 3 वर्ष पूरे हो गए लेकिन लोकायुक्त की अभी तक कोई जिक्र नही हो रहा। जेई भर्ती, फारेस्ट गार्ड परीक्षा धांधली स्पष्ठ रूप से बताती है कि सरकार बेरोजगारों के साथ छलावा कर रही है।

उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय प्रवक्ता सुनील ध्यानी ने कहा की महंगाई रोकने में सरकार विफल रही है। बिजली की दर, हाउस टैक्स ऐसे कई टेक्सो से जनता को लूटा जा रहा है।वही जनता की गाढ़ी कमाई को सरकार माननीयों एवम दर्जाधारियो के वेतनों की बृद्धि करके खर्च कर रही है। आज राज्य का कर्मचारी सड़क पर आंदोलन कर रहा है, बेरोजगार धरने प्रदर्शन कर रहे है। पहाड़ी क्षेत्रो में बीमार लोगो को कंडी यानि डोली में ले जा रहे है। राज्य में दो बार अवैध शराब तस्करी से दर्जनों जाने गयी। आये दिन पहाड़ो में सड़कों की खस्ताहाल होने के कारण दुर्घटनाये हो रही है। पहाड़ की जनता आज भी मुलभूतो की सुविधाओं के लिये तरस रही है। राज्य 40 हजार रुपये के कर्जे में डूबा है। त्रिवेंद्र सरकार के ये तीन वर्ष जनविरोधी, पहाड़विरोधी रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पर सियासत को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, नरेश बंसल बोले- राजनीतिक विरोध में सनातन परंपराओं का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440