कस्टमर केयर अधिकारी बने ठग ने हल्द्वानी निवासी व्यक्ति के खाते से उड़ाई हजारों की नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कस्टमर केयर अधिकारी बने ठग ने हल्द्वानी निवासी एक व्यक्ति के खाते से हजारों की रकम उड़ा दी है। पीड़ित के साथ यह घटना दूसरे खाते में स्थानान्तरित हुई रकम को वापस मंगाने के नाम पर हुई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहरज्योति दमुवाढूंगा निवासी मनोज कुमार ने कहा है कि उसने बीती 12 जून को अपने परिचित के खाते में पैसे ट्रांसफर करने के दौरान रकम गलत नंबर पर चली गई। इस पर उसने गूगल फोन पे के कस्टमर अधिकारी का नंबर सर्च किया। जब उस नंबर पर फोन किया गया तो कस्टमर केयर अधिकारी बने ठग ने उसे रकम वापसी के लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करने को कहा। ऐसा करते ही उसके बैंक खाते से 93 हजार की रकम कट गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में प्रवेश उत्सव पर बच्चों को मिलीं किताबें, मानव अधिकार फोर्स का सराहनीय प्रयास
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440