बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण व अवरोध पैदा कर रहे विद्युत पोलों को हटाया जायेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यातायात व्यवस्था सुगम बनाने की कवायद के तहत सीओ यातायात प्रमोद साह ने अधीनस्थों के साथ विभिन्न स्थानों का जायजा लेकर सड़क किनारे खड़े विद्युत पोलों को शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार की है। पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं डॉ नीलेश आनन्द भरणे व एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश पर सीओ यातायात प्रमोद कुमार साह ने यातायात निरीक्षक राकेश मेहरा व मुखानी थानाध्यक्ष कविन्द्र शर्मा के साथ विभिन्न चौराहों का निरीक्षण किया। उन्होंने कालाढूंगी रोड में कठघरिया से हल्द्वानी बस स्टेशन के बीच पड़ने वाले यातायात अपरोध व बॉटल नेक का जायजा लिया। साथ ही सुगम यातायत के लिए ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, लालडांठ तिराहा व कुसुमखेड़ा चौराहा में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोलों को शिफ्ट करने की कार्य योजना तैयार की। इसके अलावा सड़क चौड़ीकरण को लेकर फुटपाथ समतलीकरण के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सीओ ने मुखानी एसओ व हीरानगर चौकी प्रभारी को निर्देश दिए कि वह यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाना सुनिश्चित करें। इसके लिए सड़कों में किया गया अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। साथ ही नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की जाए। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि इस प्रस्ताव पर अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन, लोनिवि व विद्युत विभाग से अलग से रिपोर्ट मांगी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   विजयदशमी 2026: दशहरा को करें भगवान राम के इन मंत्रों का जाप, आत्मविश्वास और एकाग्रता में होगी वृद्धि
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440