ईंधन बचाने के लिए डीएम खुद उतरे सड़क पर, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। जिले में लगातार बढ़ रही ईंधन खपत को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अनोखी पहल की। उन्होंने अपने आवास से कार्यालय तक पैदल पहुंचकर “ईंधन बचाओ अभियान” का संदेश दिया और लोगों से सार्वजनिक परिवहन व पैदल चलने जैसी आदतें अपनाने की अपील की।

इस दौरान डीएम रयाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जिनका आवास कार्यालय के नजदीक है, वे रोजमर्रा के कार्यों के लिए पैदल चलने को प्राथमिकता दें। उनका कहना था कि इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के किसानों को मिली 300 करोड़ से ज्यादा की बड़ी सौगात, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर

उन्होंने आमजन, सरकारी संस्थानों और निजी प्रतिष्ठानों से भी सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने की अपील की। डीएम ने कहा कि अगर लोग छोटी दूरी के लिए निजी वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाएं तो इससे प्रदूषण कम होगा और यातायात व्यवस्था भी सुगम बनेगी।

यह भी पढ़ें -   Earthquake News: 6.2 तीव्रता के भूकंप से कांपा उत्तर भारत, दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में महसूस हुए तेज झटके

जिलाधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति की छोटी पहल बड़े बदलाव की नींव बन सकती है और ईंधन संरक्षण केवल सरकार नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440