सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान को लेकर आयोग सख्त, समय पर मानदेय और नियमितीकरण के दिए निर्देश

खबर शेयर करें

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, नए पद सृजित करने और आवास समस्याओं के निस्तारण पर जोर

समाचार सच, नैनीताल। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखण्ड के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने सोमवार को राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जनपद के अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निगम हल्द्वानी समेत जिले के सभी नगर निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों और सफाई कार्मिकों की समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है, इसलिए नगर निकायों में सफाई कर्मियों के बढ़ते कार्यक्षेत्र के अनुरूप नए पद सृजित किए जाएं तथा मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएं।

यह भी पढ़ें -   टेंट की दुकान पहुंचने से पहले ही उजड़ गई जिंदगी... डंपर से भीषण टक्कर में युवक की मौत, महिला जिंदगी की जंग लड़ रही

उन्होंने कहा कि जिन सफाई कर्मियों की सेवा 10 वर्ष पूर्ण कर चुकी है, उन्हें उत्तराखण्ड कार्मिक नियमावली के अनुसार नियमित करने की प्रक्रिया तेज की जाए। साथ ही वरिष्ठता सूची तैयार कर कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।

श्री मकवाना ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सफाई कर्मियों के हितों के प्रति संवेदनशील हैं और सरकार लगातार उनके कल्याण के लिए निर्णय ले रही है। उन्होंने अधिकारियों से शासन के निर्देशों का गंभीरता से पालन करने को कहा।

बैठक में वाल्मीकि बस्तियों में विकास कार्य कराने, सामुदायिक भवनों के निर्माण, सफाई कर्मियों को समय पर वर्दी और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आयुष्मान और गोल्डन कार्ड बनाए जाने के लिए विशेष कैंप आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

उपाध्यक्ष ने मृतक आश्रित नियुक्तियों में संवेदनशीलता बरतने और एसीपी का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। नैनीताल नगर पालिका क्षेत्र में वर्षों से पुराने आवासों में रह रहे सफाई कर्मियों से लिए जा रहे किराए के मामले पर उन्होंने अपर जिलाधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों और उनके परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं तथा बिना कारण किसी भी सफाई कर्मी को सेवा से न हटाया जाए। शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नति में प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में विधायक नैनीताल सरिता आर्य, दायित्वधारी दिनेश आर्य, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, नगर निगम हल्द्वानी सहित विभिन्न नगर निकायों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440