आज दिनांक ४ नवम्बर शुक्रवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्री संवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन शरद ऋतु तुलार्क १९ गते कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि आज हरिबोधनी एकादशी का व्रत पर्व होगा । शास्त्रों के अनुसार आज़ ही चार्तुमास व्रत का पारायण होगा।
सूर्याेदय ६/३३ बजे सूर्यास्त ५/२१ बजे राहु काल १०/३० बजे से १२ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/५० से १२/३८ तक।

राशि फल
मेष राशि रुका हुआ कार्य आज पूर्ण होगा। रोजगार में स्थायित्व मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
वृष राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मानसिक तनाव कम होगा। धनार्जन के श्रोत बढेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि मित्रों का सहयोग मिलेगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। प्रशासनिक कार्यों में रुकावट हो सकती है। व्यर्थ व्यय हो सकता है।
सिंह राशि आज़ रोजगार से सम्बंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। बाधाएं समाप्त हो सकती है। धन लाभ की स्थिति बन रही है।
कन्या राशि आज़ जल्दी बाजी में कोई काम न करें। कार्य का फ़ल विपरीत हो सकता है। मां भगवती दुर्गा जी का स्मरण करें बाधाएं दूर होंगी। राजनीति लाभ की स्थिति बन रही है।
तुला राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। धन व्यय हो सकता है। व्यापार में लाभ व रुका हुआ धन मिलेगा।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। आज़ रोजगार व व्यवसाय की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।
मकर राशि आज मान सम्मान की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा।
कुम्भ राशि आज़ का दिन धनार्जन की दृष्टि से उत्तम रहेगा। कोई शुभ कार्य पूर्ण हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। धनागमन के श्रोत बढेंगे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। रोजगार व व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440