आज दिनांक ११सितम्बर का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन वर्षा ऋतु भाद्रपद मास आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा उपरान्त द्वितीया तिथि आज द्वितीया श्राद्ध होगा सूर्योदय ६बजे सूर्यास्त ६/२४ बजे राहु काल ४/३० से ६/३०तक अभिजीत मुहूर्त दिन में १२बजे से १२/४८ तक।

आज का राशिफल
मेष राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। मान सम्मान बढेगा।
वृष राशि शुभकार्य कार्य में व्यय होगा। परिवार में कोई विशेष शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन राशि सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार के नये अवसर मिलेंगे।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। धन व्यय होगा यात्रा सम्भव हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
सिंह राशि स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। वाहन सम्बन्धी लाभ होगा। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। मित्रों से विवाद हो सकता है।
तुला राशि स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। रुका हुआ धन मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन योग बन सकता है।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक यात्रा सम्भव है। धन व्यय होगा। मानसिक शांति मिलेगी।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। राजनीति में सक्रियता व पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।भूमि लाभ मिलेगा।
मकर राशि मानसिक तनाव हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा। रुका धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है।
मीन राशि स्वास्थ्य शिथिल रहेगा। वाहन सम्बन्धी चिन्ता रहेगी व्यय बढेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440