श्रीसंवत २०७९ श्रीशाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क २२गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि प्रातः ८ /५ बजे तक तत्पश्चात पूर्णिमा तिथि आज ही पूर्णिमा व्रत होगा भगवान श्री दत्तात्रेय जयंती भी मनाई जाएगी। सूर्याेदय ६/५६ बजे सूर्यास्त ५/१४ बजे राहु काल १२ बजे से १/३० बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/३० से १२/१८ बजे तक
राशि फल
मेष राशि कार्यों में रुकावट आ सकती है मित्रों से मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में सफलता मिलेगी।श्री गणेश जी का स्मरण करें इच्छित मनोकामना पूर्ण होगी।
वृष राशि शुभकार्य कार्य में व्यय होगा अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है धन व्यय हो सकता है लेन देन में सावधानी बरतें। राजनीति या शासकीय कार्यों में संघर्ष की स्थिति बन सकती है।
कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन शुभ समाचार प्राप्त होगा पद मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी रोजगार या व्यवसाय में परिवर्तन योग बन रहा है। अचानक धन लाभ होगा
सिंह राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे न्यायालय सम्बन्धी वादों का निपटारा हो सकता है। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे वाहन सम्बन्धी लाभ मिलेगा राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व सफलता मिलेगी कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा मान सम्मान में वृद्धि होगी।
तुला राशि मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में पदोन्नति या स्थान परिवर्तन योग बन रहा है मित्रों से सहयोग व धन लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक धन लाभ होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में व्यय होगा अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।
मकर राशि मानसिक तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है मित्रों से मनमुटाव हो सकता है वाणी में संयम रखें। व्यर्थ भ्रमण से बचें।
कुम्भ राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे।
मीन राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।
प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी, मोबाइल नं0 -9410175498







सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440