आज़ दिनांक 8 अप्रैल २०२३ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०८० श्री शाके १९४५ श्रीसूर्य उत्तरायण बसन्त ऋतु मीनार्क २५ गते चौत्र मास चान्द्रमास से वैशाख कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि शनि वार सूर्याेदय ५/५९ बजे सूर्यास्त ६/३२ बजे राहु काल ९ बजे से १०/३० तक अभिजीत मुहूर्त दिन में १२ बजे से १२/४८ बजे तक

राशिफल

मेष राशि रुका हुआ धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व नया कार्य आरंभ करने की योजना बन सकती है। राजनीति के क्षेत्र में विशेष पद प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है।

वृष राशि अचानक यात्रा का योग बन सकता है धनार्जन के नये अवसर प्राप्त होंगे पारिवारिक जीवन में तनाव दूर होगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी स्वास्थ्य में सुधार होगा मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। व्यापार में सफलता व परिवर्तन के योग बन सकते हैं। राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

कर्क राशि रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में बदलाव संभव हो सकता है । अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मतदान बहिष्कार में हुई बढ़ोत्तरी, इन 25 स्थानों पर नहीं पड़े वोट

सिंह राशि स्वास्थ्य में सुधार होगा मित्रों से सहयोग मिलेगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी।

कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति हो सकती है अचानक धन लाभ होगा शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रु पक्ष से तनाव मिल सकता है।

तुला राशि स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है किसी विवाद के कारण मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी शिक्षा सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति उतार चढाव हो सकता है।

वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है सामाजिक कार्यों में पद मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शासकीय कार्यों में सफलता मिलेगी स्वास्थ्य में सुधार होगा सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा।

धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है रुका हुआ कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।।

यह भी पढ़ें -   पपीते के पत्ते का रस त्वचा, लिवर, बालों आदि के लिए लाभकारी होता है

मकर राशि मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी रोजगार में उन्नति व परिवर्तन योग बन रहा है। सामाजिक कार्यों में व्यय होगा भूमि भवन सम्बन्धी कार्य पूर्ण होंगे। सन्तान सुख प्राप्त होगा।

कुम्भ राशि व्यर्थ चिन्ता रहेगी मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी स्वास्थ्य में संघर्ष करना पड़ सकता है। लेन देन व्यवहार में सावधानी बरतें धन व्यय हो सकता है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा राजनीति में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है रोजगार में बदलाव संभव है। सन्तान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होगा राजनीति में सम्मान प्राप्त होगा।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी, मोबाइल नं0 -9410175498

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440