समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 12 सितम्बर 2026, शनिवार है। आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो प्रातः 7:47 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग है। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त भविष्यफल।
आज का पंचांग
तिथि: भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा प्रातः 7:47 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया
वार: शनिवार
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी
सूर्योदय: प्रातः 5:58 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:16 बजे
राहुकाल: प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
सभी 12 राशियों का राशिफल
♈ मेष:
धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में सफलता और नया कार्य शुरू करने के योग हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मान-सम्मान बढ़ेगा।
♉ वृषभ:
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और रोजगार में बदलाव के योग बन सकते हैं।
♊ मिथुन:
मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। रोजगार में बदलाव की संभावनाएं बनेंगी। राजनीति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
♋ कर्क: मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक शांति मिलेगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♌ सिंह:
करियर संबंधी चिंता दूर होगी और कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे। रोजगार और व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। श्रीगणेश का स्मरण करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
♍ कन्या:
पारिवारिक तनाव दूर होगा और संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी। रोजगार में उन्नति और बदलाव के योग हैं। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है।
♎ तुला:
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक तनाव दूर होगा। संतान संबंधी कुछ चिंता रह सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और अचानक यात्रा के योग बन सकते हैं।
♏ वृश्चिक:
कार्यों की व्यस्तता अधिक रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♐ धनु:
पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी और कोई विशेष सम्मान मिल सकता है। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तथा राजनीति में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।
♑ मकर:
मानसिक तनाव दूर होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में लाभ होगा और भूमि-भवन संबंधी कार्य शुरू करने के योग हैं। करियर में भी अच्छी खबर मिलेगी।
♒ कुम्भ:
मित्रों का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार में बदलाव या स्थान परिवर्तन के योग हैं। लेन-देन में सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
♓ मीन:
व्यर्थ के विवादों से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी और यात्रा के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



