आज का राशिफल | 18 अगस्त 2026, मंगलवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी सावधानी

खबर शेयर करें

समाचार सच | अध्यात्म डेस्क।
आज 18 अगस्त 2026, मंगलवार है। आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और स्वाती नक्षत्र का संयोग है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, लेन-देन और मानसिक तनाव को लेकर सावधानी बरतनी होगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का संक्षिप्त राशिफल।

आज का पंचांग
तिथि: श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी
वार: मंगलवार
नक्षत्र: स्वाती
सूर्योदय: प्रातः 5:47 बजे
सूर्यास्त: सायं 6:47 बजे
राहुकाल: दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक

आज का राशिफल
♈ मेष:
धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और रुका कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
♉ वृषभ:
रोजगार में संघर्ष करना पड़ सकता है। व्यापार में रुका धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन:
मित्रों का विशेष सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार में लाभ और नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

यह भी पढ़ें -   पश्चिम बंगाल: तारापीठ के होटल में तड़के भीषण आग, सो रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई लोग बीमार

♋ कर्क:
रुके कार्य पूरे होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव दूर होगा।
♌ सिंह:
विशेष लाभ मिल सकता है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति के योग हैं। शिक्षा संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या:
रुका धन मिल सकता है। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव के योग हैं। अचानक यात्रा संभव है, लेकिन रोजगार संबंधी चिंता बनी रह सकती है।

♎ तुला:
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक:
संकल्पित कार्यों में सफलता मिलेगी। धन खर्च बढ़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा और संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♐ धनु:
परिवार में खुशियां रहेंगी। विशेष लाभ मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका कार्य पूरा होगा और मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

यह भी पढ़ें -   रामनगर में हाईवे के पास दिनदहाड़े घोड़े पर झपटा बाघ, आबादी में दहशत

♑ मकर:
मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन संतान पक्ष से चिंता दूर होगी। विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें और अधिकारी वर्ग से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ:
रुके कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी और संतान से शुभ समाचार मिलेगा। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव दूर होगा।
♓ मीन:
अचानक यात्रा संभव है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। रोजगार में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं।
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440