आज़ दिनांक २४नवम्बर गुरूवार का पंचांग, राशिफल में जानिए कैसा बीतेगा आपका पूरा दिन

खबर शेयर करें

श्रीसंवत २०७९ श्री शाके १९४४ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क ९ गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि बृहस्पति वार सूर्योदय ६/४९ बजे सूर्यास्त ५/११ बजे राहु काल १/३० बजे से ३ बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० से १२/२८ तक।

राशि फल
मेष राशि कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। राजनीति में उतार चढाव हो सकता है। मांगलिक कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
वृष राशि कार्य में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। जल्द बाज़ी में कोई निर्णय न लें धोखा मिल सकता है।
मिथुन राशि मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। सोच समझकर ही लेन देन का व्यवहार करें। रोजगार में बदलाव संभव है।
कर्क राशि परिवर्तन योग बन रहा है। जो लाभ दायक होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आरंभ हो सकता है।
सिंह राशि यात्रा सम्भव हो सकती है। रोजगार में बदलाव या पदोन्नति हो सकती है। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कन्या राशि रुका हुआ धन मिलेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में सफलता व नया कार्य आरंभ कर सकते हैं।
तुला राशि व्यर्थ चिन्ता रहेगी। मानसिक तनाव रहेगा सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। अचानक व्यर्थ विवाद हो सकता है, वाणी में संयम रखें।
वृश्चिक राशि धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
धनु राशि पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेगी। कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा।
मकर राशि मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान सम्बन्धी चिन्ता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा सम्भव हो सकती है। जल्द बाज़ी में कोई काम न करें।
कुम्भ राशि अचानक धन लाभ होगा। कोई विशेष सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यों में यश मान सम्मान बढेगा। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। अचानक राजनीतिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन राशि कोई विशेष लाभ प्राप्त होगा। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यय होगा। अपने व्यवहार में मधुरता बनाये रखें विवाद की स्थिति बन सकती है।
प्रस्तुति: डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440