आज 24 नवम्बर 2025 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आज़ दिनांक २4 नवम्बर २०२५ सोमवार का पंचांग श्रीसंवत २०८२ श्रीशाके १९४७ श्री सूर्य दक्षिणायन हेमन्त ऋतु वृश्चिकार्क 8 गते मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि सोमवार सूर्याेदय ६/56 बजे सूर्यास्त ५/54 बजे राहुकाल सुबह 08.18 मिनट से सुबह 09.40 बजे तक अभिजीत मुहूर्त दिन में ११/४० बजे से १२/२८ बजे तक

राशिफल
मेष राशि

आज कार्यस्थल पर दबाव बढ़ने से आप थोड़े तनावग्रस्त रह सकते हैं, लेकिन हिम्मत ना हारें। व्यापार में अचानक धन प्राप्ति की उम्मीद है, जिससे मन हल्का होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें। नौकरी में बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखना लाभदायक रहेगा। मां की तबीयत में गिरावट से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कोई मनचाही इच्छा पूरी होने से चेहरों पर मुस्कान लौटेगी।

वृष राशि
आज दांपत्य जीवन में प्रेम और समझदारी दोनों बढ़ेंगे। जीवनसाथी हर कदम पर सहयोग करेंगे। मान-सम्मान व आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को आप शांतिपूर्वक हल कर देंगे। संतान की नौकरी से संबंधित चिंताएं कम होंगी। कार्यस्थल पर सहकर्मी से उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

मिथुन राशि
व्यापार में अच्छी प्रगति के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। संतान के विवाह संबंधी रुकावटें दूर हो सकती हैं। सामाजिक गतिविधियों से आपको लाभदायक जानकारी मिलेगी। विरोधी चाल चल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। पुराना उधार चुका सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने हेतु यात्रा भी संभव है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में 13 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले, जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल

कर्क राशि
दिन लाभकारी रहेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल रहने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके खिलाफ कोई साजिश की जा सकती है, इसलिए बुद्धिमानी से काम लें। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। कामकाज के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि
आज सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और अचानक लाभ से उत्साह बढ़ेगा। परिवार में विवाह संबंधित रुकावटें दूर होंगी। कोई निजी जानकारी शेयर करने से बचें। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। प्रतिष्ठित लोगों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
आपके लिए लाभकारी समय है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिवार में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। ससुराल पक्ष की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। परिवार के वादों को समय पर पूरा करें। नई जान-पहचान लाभ देगी। वाणी में मधुरता बनाए रखें।

तुला राशि
नई नौकरी या मौके मिलने की प्रबल संभावना है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें। छोटी बातों पर गुस्सा करने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। नए प्रयोग और काम सकारात्मक परिणाम देंगे।

वृश्चिक राशि
बढ़ते खर्चों से परेशानी हो सकती है, इसलिए बजट बनाकर चलें। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आप सभी का भला सोचेंगे, परंतु लोग गलत समझ सकते हैं। संतान के प्रति कर्तव्यों को पूरी तरह निभाएंगे। नौकरी में मनचाहा कार्य मिलने से प्रसन्नता होगी। माता से थोड़ा मनमुटाव संभव है।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आज हाई अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे से पहले कड़ी सुरक्षा, शहरभर में ट्रैफिक व्यवस्था बदली

धनु राशि
मिश्रित परिणामों वाला दिन है। आस-पास छिपे शत्रुओं को पहचान कर आगे बढ़ें। घर में मेहमानों का आगमन खुशियां लाएगा। आर्थिक फैसलों पर पुनः विचार करें। ससुराल पक्ष से लंबे समय बाद भेंट हो सकती है। निवेश करते समय लंबी अवधि को प्राथमिकता दें, तभी लाभ मिलेगा।

मकर राशि
मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में राहत मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता की प्रेरणा से रुका काम पूरा होगा। संतान शिक्षा हेतु दूर जा सकती है। भाग्य मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि
अचानक लाभ होने से उत्साह रहेगा। कामों में तेजी बढ़ेगी और प्रमोशन के भी योग हैं। पद का दुरुपयोग करने से बचें। गलत तरीकों से धन कमाने की कोशिश न करें। विरोधियों की पहचान कर सावधान रहें। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखें, खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है।

मीन राशि
आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। व्यापार में मनचाही सफलता मिलेगी। किसी विवाद से दूर रहें। पड़ोसियों और परिचितों से अच्छे संबंध बनाए रखें। बहसबाजी के बजाय शांत रहना बेहतर है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और मन में उत्साह बढ़ेगा। दोस्तों संग समय बिताकर दिन खुशनुमा होगा।

प्रस्तुतिः डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी, प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी। मोबाइल नंबर: 9410175498

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440