रात में कहा- “अब शायद लौटकर नहीं आऊंगा”… सुबह नैनीताल झील में मिला मनीष का शव

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय मनीष का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले लोगों ने झील में शव उतराता देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर ऐसा कदम उठाने की आशंका जताई थी, जिसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार सुबह जब लोगों ने ठंडी सड़क के पास झील में एक शव उतराता देखा तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के सपनों को उड़ान देगी धामी सरकार, 140 मेधावी विद्यार्थियों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का खर्च उठाएगी सरकार

कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440